फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in marriage, including congress leader 2 injured

शादी समारोह में फायरिंग, कांग्रेस नेता समेत 2 जख्मी

Sun, 15 Nov 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Updated Sun, 15 Nov 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage, including congress leader 2 injured

पंजाब के ख्ान्ना के गांव पटिया के पास बने किंग कैस्टल पैलेस में चल रहे शादी समारोह में दो गुटों में हुई फायरिंग में यूथ कांग्रेस का प्रधान और पूर्व प्रधान घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के यूथ कांग्रेस के प्रधान अवजिंदर सिंह उर्फ काला गुढाणी अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में आया हुआ था। उसी शादी में गरजोत गरचा भी आया हुआ था। गरचा और गुढाणी की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। इससे दोनों के पैरों पर गोली लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के बारे में पता लगते ही दोनों वहां से फरार हो गए। डीएसपी खन्ना राज कुमार जल्होत्रा और सदर थाना के एसएचओ भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है। इससे पहले भी यह लोग खन्ना के जीटी रोड पर बनी पशु मंडी के पास लड़ने के लिए मिलने वाले थे। इसकी खबर लगने पर खन्ना के एसएसपी ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी।

हालांकि एसएचओ सदर भूपिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें गोली चलने और दो लोगों के घायल होने के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed