फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in batala four died

पानी पर खूनी जंग: बटाला में दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग, चार लोगों की गोली लगने से मौत, कई घायल

Mon, 08 Jul 2024 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 10:47 AM IST
सार

गांव विठवा के रहने वाले दो पक्षों के बीच सरकारी खाल को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर रविवार रात को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और दोनों तरफ से करीब पचास राउंड फायरिंग हुई। 

विज्ञापन
Firing in batala four died
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के थाना श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते लाइट वाले चौक के पास रविवार रात को दो पक्षों के बीच पानी की खाल को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच सरकारी पानी की खाल को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर रविवार रात को दोनों गुट भिड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव विठवा के रहने वाले दो पक्षों के बीच सरकारी खाल को लेकर रंजिश चल रही थी। रविवार रात को इसी रंजिश में दोनों गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों पक्षों की ओर से करीब 50 राउंड फायर किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत

फायरिंग में गोली लगने से एक पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवा को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना श्री हरगोविंदपुर के एसएचओ सतपाल सिंह के मुताबिक दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह और बलराज सिंह को अमृतसर में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हुई। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है, जिसमें फायरिंग होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed