फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing by boy on family due to little car hitting dispute

गाड़ी की साइड लगने पर अंजाम दिया खौफनाक कांड

Wed, 14 Oct 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 14 Oct 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
 firing by boy on family due to little car hitting dispute

जरा-सी गाड़ी की साइड क्या लगी, युवक ने साथियों के साथ मिलकर वो खौफनाक कांड अंजाम दे दिया, सब सन्न रह गए देखकर। मामला मोहाली के गांव कैलों का है। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने तेज धार हथियारों व डंडों से हमला कर महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने परिवार के मेंबरों पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, खींचतान में चार फायर हवा में हुए। जिससे जानी नुकसान होने से बच गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


थाना सोहाना पुलिस ने नच्छतर सिंह की शिकायत पर तिरलोचन सिंह, मनी, मोनू, मिठ्ठू व गगा समेत समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा-307, 148, 149 व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की साइड लगने को लेकर हुआ था विवाद
नच्छतर सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीटेक कर रहा है। वह संतेमाजरा में एक अधिकारी के घर में दूध डालने जाता है। कुछ दिन पहले जब वह दूध डालने जा रहा था तो एक आरोपी बाइक पर उसकी गाड़ी के पीछे आ रहा था।

इस दौरान उनकी गाड़ी की साइड उसे लग गई थी। इसी बात को उन्होंने मुद्दा अपना लिया। कुछ दिन पहले भी आरोपी ने उनके बेटे को गाली गलौच की थी। इसके बाद यह हमला किया है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया

 firing by boy on family due to little car hitting dispute

नच्छतर सिंह ने बताया कि सरपंच दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए आए थे। जैसे ही वह दूसरे पक्ष के लोगों को बुलाने लगे। तभी आरोपी तिरलोचन सिंह, मनी, मोनू गगा और कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले लाठियों से उनके बेटे कुलविंदर (21) पर हमला किया।

इस दौरान जब उनकी पत्नी स्वर्ण कौर (55) और भाई  नैयब सिंह (54) उसे बचाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें भी घायल कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी स्वर्ण कौर के सिर और नैयब सिंह के हाथ में गहरी चोट आईं। इसी बीच उक्त लोगों ने गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन, वह बीच बचाव में आ गए। उन्होंने उनकी बंदूक का मुंह मोड़ दिया। जिससे चार फायर हवा में चले गए।

इसी बीच एक युवक ने उनके सिर पर पीछे से डंडे से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप में जख्मी हो गए। इसी बीच उन्होंने सौ नंबर पर पुलिस को फोन किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

आरोपी भी हुए सिविल अस्पताल में भर्ती
पता चला है कि आरोपी हमले के बाद मौके से भागकर सिविल अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव के लोगों में दहशत
हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त की है। साथ ही लोगों को पूरा सहयोग करने का वादा किया है। जिक्रयोग है कि पंचायत चुनावों के बाद से गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया। चुनाव पार्टी सिंबल पर हुए थे। इसके बाद से गांवों के लोगों पार्टीबाजी में उलझकर रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed