पंजाब में छात्र गुटों में चली गोलियां, बहा खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला में गुरु गोबिंद सिंह कालेज संघेडा में कालेज की प्रधानगी हथियाने को लेकर सोमवार को कालेज में बंटे दोनों गुटों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन किसी के गोली लगी नहीं। पुलिस ने दोनों गुटों के 25 विद्यार्थियों पर इरादा-ए-कत्ल और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि कालेज की प्रधानगी हथियाने को लेकर विद्यार्थी गुटों में से बिट्टू गुट की तरफ से जगसीर सिंह की प्रधानगी के लिए मदद की जा रही थी।
बूटा ग्रुप की और से परमिंदर सिंह को प्रधान बनाने के लिए उसकी मदद की जा रही थी। दोनों के समर्थक अपने उम्मीदवार के कालेज में पोस्टर लगा रहे थे।
25 विद्यार्थियों पर केस दर्ज
प्रचार करते हुए बिट्टू ग्रुप के साथी दो स्कार्पियो में कॉलेज पहुंचे वहीं बूटा ग्रुप के साथी आई ट्वेंटी और ऑल्टो गाड़ी से आए। दोनों का कालेज में आमना-सामना हो गया और एक दूसरे से बढ़चढ़कर अपने-अपने उम्मीदवार के पोस्टर लगाने लगे।
वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया तो दोनों गुट आपस में भिड़ गए। उन्होंने पोस्टर लगाने से मना करने वाले सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा गार्ड ने भागकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो गुटों को खदेड़ दिया। पुलिस चौकी के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि के बूटा सिंह, परमिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, लखवीर सिंह, वाया सिंह, पाला सिंह, दुल्ला सिंह, सुख, हनी बजीदके, हरमिंदर सिंह, जशनदीप सिंह, नीटू, खान हमीदी, मनइंदर सिंह इत्यादि 25 विद्यार्थियों के खिलाफ सुरक्षा गार्ड गुरमेल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
लुधियाना में एएसआई के बेटे समेत दो घायल
लुधियाना के सरकारी कॉलेज समक्ष सोमवार सुबह लगभग 11 बजे लगभग डेढ़ दर्जन हथियारबंद युवकों ने कॉलेज के बाहर खड़े दो युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपने वाहनों पर सवार हो वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों में पंजाब पुलिस के एक एएसआई का बेटा भी शामिल है।
खून से लथपथ इलाके के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। वहां उनकी पहचान मनप्रीत सिंह मन्ना और उसका दोस्त साहिल के रूप में हुई है। सरकारी कॉलेज के बाहर मारपीट की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैंपल लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने मनु, शुंभल व तारु समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अस्पताल में दाखिल मन्ना और साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है।
सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
जिस जगह पर युवकों ने मारपीट की, उसके पास ही एक बिल्डिंग पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। साहिल और मन्ना से मारपीट करने से पहले आरोपी उसी बिल्डिंग के पास रुके थे।
जब साहिल और मन्ना कॉलेज के बाहर पहुंचे तो उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने उक्त बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
एसीपी पश्चिमी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में लगी हुई है। जो युवक नामजद किए गए हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।