{"_id":"85abcd1aed0eaf007eacc5e13432fd83","slug":"firing-at-bjp-leader-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, 4 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, 4 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर।
Updated Mon, 11 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में रविवार रात भाजपा नेता कुन्नन सिंह के घर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमले के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा नेता कुन्नन सिंह के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दु निवासी गांव जानिया ने बताया कि रविवार की रात वह कुछ दोस्तों के साथ रिश्तेदार आकाशदीप से मिलने भाजपा नेता कुन्नन सिंह के घर घास मंडी आया था। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच दो गाड़ियों में सवार होकर आठ-दस लोग वहां पहुंचे। सबसे आगे अर्शदीप सिंह उर्फ कंग निवासी मोहल्ला शेखपुरा के पास रिवॉल्वर था। उसके साथ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी कौड़ा के पास पिस्तौल व बाकी लोगों के पास 12 बोर की बंदूकें और रिवॉल्वर थे। इन लोगों ने आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। छर्रे लगने से वहां खड़े चमन लाल, जगतार सिंह, संदीप सिंह एक अन्य घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दौरान गश्त कर रहे एएसआई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। उनकी गाड़ी में भी गोलियां लगी। मामले की जानकारी पर हल्का विधायक बलजीत सिंह ने मौका मुआयना कर घटना की कड़ी निंदा की।
उन्होंने इस घटना के बारे में भाजपा नेता राजीव कुमार माणा समेत अन्य से बातचीत की। इसके अलावा एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। डीएसपी जंडियाला भगवंत सिंह ने बताया कि हमला आपसी रंजिश के कारण किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।