फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire on Junk shop, FCI Store save

दुकान में आग, बचा एफसीआई का गोदाम

Mon, 02 Jun 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली Updated Mon, 02 Jun 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
fire on Junk shop, FCI Store save

बडाली रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लगने से उसका पूरा सामान जलकर खाक हो गया। भीषण रूप से लगी आग से लोगों में दहशत पैदा हो गई। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दुकान के ठीक सामने एफसीआई का गोदाम है। गनीमत रही की आग गोदाम की ओर नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बडाली रोड पर एफसीआई के गोदाम के बिल्कुल सामने कबाड़िए की दुकान है। दुकान कुछ समय से बंद पड़ी थी। उसका समान वहीं पड़ा था।

सूत्रों के अनुसार कबाड़िए को कई लोगों के पैसे देने थे। इस कारण वह गायब है। उधार की वापसी न होने को लेकर तंग एक व्यक्ति ने कबाड़िए के सामान को आग लगा दी। देखते-देखते ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में कबाड़ के सूखा सामान ने एक दम आग पकड़ ली। आग की लपटों को निकलते देखकर पास की कालोनी के लोग बाहर निकल आए और आसमान में एकदम छाए काले धुए को देखकर शहर के विभिन्न जगहों से लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही खुले आसमान में अनाज के भंडारों को खतरा बन गया। लोगों ने पानी की मदद के साथ आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed