{"_id":"be714698f845586dabfe5630adde8d8d","slug":"fight-between-shemale-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने भिड़े किन्नर, हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने भिड़े किन्नर, हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Jul 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरिया को लेकर मारपीट मामले में समझौता करने पहुंचे किन्नरों के बीच बुधवार को एक बार फिर हाथापाई हो गई। इस बार हाथापाई सेक्टर 3 थाने में पुलिस के सामने हुआ।
विज्ञापन
थाने में बापूधाम गुट के किन्नरों ने मनीमाजरा गुट के किन्नरों के साथ हाथापाई की। हाथापाई होती देख पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षो के बीच आपसी समझौता नहीं हो सका। सेक्टर 3 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
किन्नरों के एरिया को लेकर सेक्टर-10/11 के चौक पर मनीमाजरा गुट ने बापूधाम गुट की गाड़ी रोक कर उन पर डंडों से वार कर दिया।
बापूधाम गुट की क्वालिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और लाल मिर्च का पाउडर भी फेंका था। मारपीट में बापूधाम गुट के मधु, सुनील, शबो, महक और अनीषा को चोट आई थी।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सेक्टर 3 थाना पुलिस को शिकायत दी थी। गौरतलब है कि पहले भी दो बार सेक्टर-49 में यह दोनों गुट आपस में भिड़ चुके हैं।