{"_id":"638b9945f919dc3c4a11195e","slug":"female-doctor-commits-suicide-by-jumping-from-5th-floor-of-society-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला डॉक्टर ने सोसायटी की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पड़ोसी बोले- मानसिक तनाव में थीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: महिला डॉक्टर ने सोसायटी की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पड़ोसी बोले- मानसिक तनाव में थीं
Sun, 04 Dec 2022 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:18 AM IST
सार
सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पड़ोसियों ने भी बताया कि महिला डॉक्टर कुछ दिन से मानसिक तनाव में थीं। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भाई अमेरिका में रहता है। उसको भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-91 की एक सोसायटी में रहने वाली 63 वर्षीय अविवाहित महिला डॉक्टर ने सोसायटी की ही पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. रविंदर कौर के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची सोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना तीन दिन पहले की है। सोसायटी के लोगों ने बताया कि महिला डॉक्टर घर में अकेली ही रहती थीं और किसी से ज्यादा बात नहीं करती थीं। वह पांच साल पहले सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त हुई थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ही मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। महिला डॉक्टर के भाई के विदेश में रहते हैं, उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पड़ोसियों ने भी बताया कि महिला डॉक्टर कुछ दिन से मानसिक तनाव में थीं। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भाई अमेरिका में रहता है। उसको भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन