फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   faud marriage by mohali man with gujrat girl

'लुट' कुड़ी गुजरात दी, थाने में गई तो पुलिस को चौंकाया

Mon, 03 Aug 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 03 Aug 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
faud marriage by mohali man with gujrat girl

गुजराती युवती की शादी मोहाली के युवक से हुई, लेकिन जब युवक का सच उसके सामने आया तो उसके होश उड़ गए। वह थाने पहुंच गई और उसने पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई। युवती अपना नाम मीनाक्षी बता रही है।

विज्ञापन


उसने पुलिस को शिकायत दी कि मोहाली के रहने वाले सोहन नाम के युवक ने पहले उसे झांसा देकर शादी की। फिर उसने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

युवती ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा भी नहीं है, न ही ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है। जबकि उसके मामा ने हमे बताया था कि सोहन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है, कई ट्रक चलते हैं। युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि नवंबर-14 में मोहाली पुलिस को शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जुलाई-15 में उसने एसएसपी को शिकायत दी। उस पर भी कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन पहले थाना फेज-11 से एक एएसआई का फोन आया कि आपके केस का क्या हुआ, तो वह अपनी मां के साथ यहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस दिन से मां-बेटी ने गुरुद्वारा साहिब में शरण ले रखी है, रोज थाने के चक्कर लगा रही हैं, पर कुछ नहीं हुआ। लोग अब पुलिस के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रहे हैं।

दहेज के लिए भी परेशान करते थे ससुराली

faud marriage by mohali man with gujrat girl

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, गुजरात में महिसाना के गांव कादी निवासी मीनाक्षी का विवाह फेज-11 निवासी सोहन सिंह के साथ चार फरवरी-14 को हुआ था। सोहन के मामा गुजरात में रहते हैं और संपन्न हैं। उन्होंने बताया था कि सोहन का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है, कई ट्रक चलते हैं। झांसे में आकर घरवालों ने उसका विवाह करवा दिया।

शादी के समय पांच लाख कैश और एक लाख के सोने के गहने दिए गए। सारे सामान आदि पर कुल पंद्रह लाख रुपये खर्च हुए थे। यहां आने के बाद सोहन की असलियत देख कर उसके होश उड़ गए। न कोई ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था, न ही वह उतना पढ़ा-लिखा था।

कुछ समय बाद उसकी ननद की शादी तय हुई, तो ससुराल वालों ने उसे और दहेज लाने को कहा। फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। आखिर पिछले साल रक्षाबंधन पर सोहन जबरन उसे मायके छोड़ गया। घरवालों ने आकर समझौता कराने की कोशिश की, पर ससुराल वाले नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed