फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   father suicide Due to son's Behavior in firozpur

बेटे की जिद से परेशान होकर पिता ने दी जान, छोटे बेटे के बयान पर मामला दर्ज

Fri, 22 Jun 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Fri, 22 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
father suicide Due to son's Behavior  in firozpur
व्यक्ति ने जहर निगलकर की खुदकुशी - फोटो : demo photo
थाना सदर के अंतर्गत गांव काहन चंद में बेटे की जिद से परेशान एक व्यक्ति ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना सदर पुलिस ने वीरवार को छोटे बेटे के बयान पर बड़े बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई जसविंदर सिंह कर रहे हैं। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह (27) ने बताया कि उसका पिता सुखदेव सिंह और बड़ा भाई सुखविंदर सिंह एक ही परिवार में इकट्ठे रहते हैं। जमीन संयुक्त है, जिसका बंटवारा किया जाना था। सुखविंदर अपनी मर्जी से जमीन जोतकर खेती करने लगा, उसे इसके लिए मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। सुखविंदर को कई लोगों ने समझाया और परिजनों ने मिन्नतें भी की, लेकिन सुखविंदर ने किसी की बात नहीं सुनीं।
विज्ञापन


इसी बात से उसका पिता सुखदेव सिंह बहुत दुखी रहता था और सुखविंदर की जिद से परेशान होकर उन्होंने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। थाना सदर पुलिस ने छोटे बेटे धर्मेंद्र सिंह के बयान पर सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed