फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father shoot daughter in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: नशेड़ी पिता ने बेटी से मांगे रुपये, नहीं दिए तो मार दी गोली, हालत गंभीर

Fri, 14 May 2021 02:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 02:08 AM IST
सार

पीड़िता किरतपाल कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका पिता निरंजन सिंह नशे का आदी है। वह दो बहने हैं और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन अमृतपाल कौर मोहाली में प्राइवेट जॉब करती है। जबकि वह खुद जलालाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। दोनों बहनों की तनख्वाह से घर का गुजारा चलता है। उनके पास ढाई एकड़ जमीन है, वह भी वक्फ बोर्ड की है। 

विज्ञापन
Father shoot daughter in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बाहमनीवाला में नशेड़ी पिता ने बेटी पर गोली दाग दी। गोली बेटी के घुटने के ऊपर वाले हिस्से में लगी और आरपार हो गई। जख्मी हालत में पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, थाना वैरोका पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता किरतपाल कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका पिता निरंजन सिंह नशे का आदी है। वह दो बहने हैं और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन अमृतपाल कौर मोहाली में प्राइवेट जॉब करती है। जबकि वह खुद जलालाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। दोनों बहनों की तनख्वाह से घर का गुजारा चलता है। उनके पास ढाई एकड़ जमीन है, वह भी वक्फ बोर्ड की है। 
विज्ञापन


उनका पिता लंबे समय से कई तरह का नशा करता है। कई बार पिता को नशा करने से मना किया लेकिन मानता नहीं है। बुधवार को दोनों बहने घर पर थीं और रात करीब सवा आठ बजे उनका पिता घर आया और नशे के लिए रुपये मांगने लगा। दोनों बहनों ने मना किया तो गुस्से में उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किरतपाल कौर बचने के लिए पशु वाले कमरे में दौड़कर जाने लगी तभी आरोपी पिता ने उस पर गोली दाग दी। गोली घुटने के ऊपर वाले हिस्से में लगी और आरपार हो गई। जख्मी हालत में बहन को स्थानीय सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, तफ्तीश कर रहे एएसआई चंद्रशेखर ने बताया कि किरतपाल कौर के बयान पर आरोपी पिता निरंजन सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed