फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father killed his daughter in Karnal of Haryana

करनालः पिता ने बेटी के पेट और गर्दन में कैंची से किए 2 दर्जन वार, वजह चौंका देगी

Tue, 11 Dec 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध (करनाल) Updated Tue, 11 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Father killed his daughter in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

एक पिता ने अपनी बेटी को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। शव की हालत देख लोग सिहर उठे। आरोपी ने गर्दन और पेट में दो दर्जन वार कैंची से किए। वारदात हरियाणा के करनाल जिले के गांव बाहरी की है। आरोपी ने कमरा बंद कर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी ने यह खौफनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिता मानसिक रूप से परेशान भी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


 लड़की की दादी और दादा बचाने के लिए कमरे में गए, लेकिन तब तक बेटी दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर पहुंचे असंध डीएसपी दलबीर सिंह एवं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।  
विज्ञापन


मृतका डोली की मां सीमा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके देवर उमेश ने उसके पति राजेश से छह लाख रुपये लेकर गांव के सरपंच को दिलवाए थे, लेकिन सरपंच पवन ने उन्हें रुपये वापस करने से मनाकर दिया। जिस वजह से उनका पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पति के साथ सरपंच पर भी आरोप लगाए हैं। मृतका की मां घटना के वक्त असंध गई हुई थी। वहीं, इस मामले में सरपंच पवन ने कहा कि मुझे उनका कोई रुपया नहीं देना है। राजेश ने मेरे खिलाफ कोर्ट में केस किया था, जिसके बाद मैने उसके पैसे वापस दे दिए थे और उसने केस वापस ले लिया था।

बीबीए फाइनल इयर की स्टूडेंट थी मृतका

Father killed his daughter in Karnal of Haryana
demo pic - फोटो : डेमो

लड़की की दादी प्रेम ने बताया कि उसके बेटे राजेश की बेटी डोली 19 साल की थी और वह फाइल इयर की स्टूडेंट थी। वह दूसरे घर में थी और उसकी पोती अपने घर में अकेली थी। लड़की का पिता राजेश आया और बेटी को पीटने लगा। पोती की रोने की आवाज सुनकर उसे छुड़वाने की कोशिश की लेकिन राजेश उसे धक्का देकर डोली को कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। 

उसके बाद डोली की कैंची से हत्या कर दी। दादा ने बताया कि वह डाकखाने में पेंशन लेने गया हुआ था। उसने घर आकर देखा तो घर का गेट बंद था। वह बगल के मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ। उसे देखते ही राजेश वहां से भागने लगा। इस दौरान उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर मौके से फरार हो गया।  

गांव बाहरी में पिता द्वारा बेटी की हत्या के मामले में आरोपी के पिता राजकुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।-दलबीर सिंह, डीएसपी असंध।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed