{"_id":"5f001ca58ebc3ea116794be7","slug":"father-beats-son-with-stick-mother-filed-police-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षीय पुत्र पर पिता ने बरसाए डंडे, पोते को पिटता देखकर दादी ने बेटे को भिजवा दिया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
10 वर्षीय पुत्र पर पिता ने बरसाए डंडे, पोते को पिटता देखकर दादी ने बेटे को भिजवा दिया जेल
Sat, 04 Jul 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:38 AM IST
सार
- दादी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज
- आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर भेजा जेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिता ने अपने 10 वर्षीय पुत्र पर डंडे बरसाए। पोते को पिटता देखकर दादी का दिल भर आया और उन्होंने अपने ही बेटे को जेल भिजवा दिया। मामला चंडीगढ़ में सामने आया। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे की महज इस बात पर डंडे से पिटाई कर दी कि वह खेलते-खेलते घर की दूसरी मंजिल पर चला गया। बुरी तरह से पोते की पिटाई होते देख दादी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और जेजेपी 75 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता मोहित गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मोहित गोयल का परिवार सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में रहता है। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाला 10 वर्षीय बच्चा मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने चाचा के कमरे के पास पहुंच गया। जब मोहित को कहा गया कि वह अपने बच्चे को यहां से ले जाए तो गुस्साए मोहित गोयल ने बेटे को लात-घूंसे और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
मोहाली के खरड़ में हुआ मैच, श्रीलंका बता लगवाया करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा...ऐसे खुली पोल
विज्ञापन
यह देख उसकी दादी सरोज गोयल से रहा नहीं गया और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहिताश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद जख्मी बच्चे को जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे के पीठ और बाजू पर चोट के निशान की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मोहित की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मोहित की मां सरोज गोयल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।