फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father ate poison with his two children in Rohtak

खेत में ले जाकर दो मासूम बच्चों को खिलाया जहर फिर खुद भी खाया, ये बताई जा रही वजह

Mon, 08 Apr 2019 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महम/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महम/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Father ate poison with his two children in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

ससुरालियों से अक्सर जमीन और रुपयों को लेकर झगड़ा होने से परेशान बलवान ने सोमवार को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर खेतों में अपने दो मासूम बेटों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। इससे बलवान और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बलवान की बहन की शिकायत पर पत्नी, सास और साली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बहन का आरोप है कि बलवान की पत्नी और सास ने बलवान की पिटाई भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर ही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से फरमाणा गांव निवासी बलवान (35) पिछले 13 साल से महम में परिवार के साथ रह रहा था। पहले वह पेट्रोल पंप पर काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। पत्नी से विवाद के बाद दोपहर करीब एक बजे बलवान अपने छह वर्षीय बेटे हनु और चार वर्षीय बेटे मान को स्कूटी से लेकर चल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Father ate poison with his two children in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर

घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जाकर पहले बच्चों को जहर खिलाया उसके बाद खुद भी खा लिया। इसके बाद बच्चों को लेकर घर पहुंचा और परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में बलवान और दोनों बच्चों को पीजीआई लाने लगे। चार साल के मान की रास्ते में मौत हो गई, जबकि बलवान की पीजीआई में। छह साल के हनु का पीजीआई में उपचार चल रहा है।

बलवान की बहन इंदू का आरोप है कि बलवान का अपनी पत्नी ज्योति, सास गुड्डी और साली पूजा व अन्य ससुरालियों से जमीन के संबंध में विवाद चल रहा था। बलवान पर रुपयों के लिए दबाव बनाया जाता था। इस कारण बलवान टेंशन में था। 

बलवान की बहन इंदू की शिकायत पर पत्नी ज्योति, सास और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -जयप्रकाश, एसआई, महम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed