फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father arrested in daughter murder case in Punjab

पिता ने की खौफनाक वारदात: प्रेम विवाह की जिद पर अड़ी बेटी तो गला घोंट कर मार डाला

Tue, 11 May 2021 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 May 2021 09:06 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार लड़की किसी युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिनों बाद वह वापस घर लौट आई थी। उसने उस व्यक्ति से प्रेम विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। इससे खफा होकर पिता ने 8 व 9 मई की मध्य रात को लड़की के खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला था। इससे वह बेहोश गई थी। बेहोश होने पर पिता बेटी का गला दबा उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Father arrested in daughter murder case in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मानसा के एक गांव में प्रेम विवाह करने की जिद्द में बेटी की हत्या के मामले के आरोपी पिता गुरजंट सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बेटी के प्रेम संबंधों और प्रेम विवाह करने की जिद्द से खफा होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। सदर मानसा ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़की किसी युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिनों बाद वह वापस घर लौट आई थी। उसने उस व्यक्ति से प्रेम विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। इससे खफा होकर पिता ने 8 व 9 मई की मध्य रात को लड़की के खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला था। इससे वह बेहोश गई थी। बेहोश होने पर पिता बेटी का गला दबा उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाना सदर मानसा के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि लड़की की लाश खुर्द-बुर्द करने व सुबूतों को खत्म करने के लिए अगली सुबह परिवार ने लड़की अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पुलिस ने सारे सुबूत एकत्र करने के बाद मृतक लड़की के पिता गुरजंट सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed