{"_id":"5e3adb668ebc3ee60d66c234","slug":"father-and-son-died-in-road-accident-at-kot-kapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा: कैंटर से टकराई कार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग हुईं गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटकपूरा: कैंटर से टकराई कार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, धड़ से अलग हुईं गर्दन
Wed, 05 Feb 2020 08:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा से गुजरते अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के किनारे लगे पौधों को पानी दे रहे टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमृतसर के सुलतानविंड रोड निवासी सुरिंदर पाल सिंह और उसके पिता जोगिंदर सिंह के रूप में हुई। कार के अगले हिस्से के टैंकर के नीचे घुस जाने के कारण अगली सीटों पर बैठे पिता-पुत्र की गर्दनें शरीर से अलग हो गई।
विज्ञापन
अमृतसर निवासी सुरिंदर पाल सिंह अपने पिता जोगिंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर अमृतसर से बठिंडा की तरफ से जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर कोटकपूरा के पास स्थित शेर ए पंजाब ढाबे के पास उनकी कार सड़क किनारे लगे पौधों को पानी दे रहे टैंकर की पीछे जा टकराई।
विज्ञापन
इससे कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन