{"_id":"57a492754f1c1bc3762bae10","slug":"farmer-s-wife-suicide-due-to-loan-amount-at-sunam-sangroor-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":" परेशान किसान की पत्नी ने निगल लिया जहर, मौत, वजह बड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परेशान किसान की पत्नी ने निगल लिया जहर, मौत, वजह बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, सुनाम (संगरूर)
Updated Fri, 05 Aug 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनाम (संगरूर) में एक किसान की परेशान पत्नी ने शुक्रवार को जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। कर्ज से तंग आकर किसान की पत्नी ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। किसान की पत्नी को करीब तीन लाख रुपये के कर्ज की परेशानी के अलावा अपनी बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। परिवार के पास मात्र दो एकड़ जमीन है।
एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि गांव खोखरकलां के किसान नैब सिंह की पत्नी हरजीत कौर (40) ने कीटनाशक निगलकर अपनी जान दे दी। किसान नैब सिंह के सिर पर तीन लाख रुपये का कर्ज है जिसे वह उतार नहीं पा रहा था। इससे हरजीत कौर काफी परेशान थी। उसे बेटी की शादी की चिंता भी लगातार सता रही थी। इसी से परेशान होकर हरजीत कौर ने घर में ही कीटनाशक पी ली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण पटियाला रेफर कर दिया। रास्ते में ही हरजीत कौर ने दम तोड़ दिया।
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि पंजाब का किसान नाजुक दौर से गुजर रहा है और आर्थिक संकट के कारण मौत को गले लगा रहा है। कर्ज के कारण किसान की पत्नी ने जान दे दी। सरकार को गंभीरता से किसानों के आर्थिक संकट का समाधान करने की जरूरत है। एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।