{"_id":"5c9daab3bdec221456012291","slug":"farmer-murdered-his-wife-and-son-daughter-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटा-बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर फंदे पर लटक गया कर्ज में डूबा किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और बेटा-बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर फंदे पर लटक गया कर्ज में डूबा किसान
Fri, 29 Mar 2019 11:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के गांव सुंडाना में कर्ज से परेशान किसान ने बुधवार रात पत्नी, बेटा-बेटी की कस्सी से काटकर हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में मृतक किसान ने गांव के ही 13 लोगों से 21.37 लाख रुपये कर्ज लेने की बात लिखी है। वारदात का पता उस समय चला जब गुरुवार सुबह लोग बरसीम काटने खेत पहुंचे और वहां नीम के पेड़ पर लटका किसान का शव देखा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव सुंडाना निवासी बिजेंद्र (42), उसकी पत्नी सुनीता (35), बेटी जाह्नवी (12) और बेटा दीपांशू (10) के शव गुरुवार सुबह घर के पीछे खेतों में मिले। खेत में सुबह बरसीम काटने पहुंचे लोगों ने नीम के पेड़ पर फंदे से लटका बिजेंद्र का शव देखा। खेत में 50 से 70 कदम दूर घर के पीछे खाली प्लाट में पत्नी और बेटे का भी शव मिला।
विज्ञापन
बेटी का शव पशुबाड़े में बने कमरे में पड़ा था। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके पर जाकर फैले खून और मिट्टी के सैंपल भरे। मौके से खून से सनी दो कस्सी बरामद की। इन्हें मधुबन लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था। बिजेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और गांव में रहकर ही खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
पुलिस को सुंडाना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। यहां पहुंचने पर तीन लोगों की हत्या व एक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। बिजेंद्र के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए गहनता से जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। - नारायणचंद, डीएसपी