फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer commits suicide by jumping into canal in Patiala

Patiala News: आढ़तियों ने नहीं लौटाई जमा राशि तो किसान ने नहर में कूदकर दी जान, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Jun 2022 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख की राशि आरोपियों ने हड़प ली है। पुलिस ने इस बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping into canal in Patiala
नहर की प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

पंजाब में एक बुजुर्ग किसान ने आढ़तियों की धोखाधड़ी से परेशान होकर नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में मृतक किसान के बेटे के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामला पंजाब के पटियाला जिले के गांव चहल का है। 

विज्ञापन


बेअंत सिंह निवासी गांव चहल ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी पत्नी के रिश्ते में लगते चाचा दलवीर सिंह, उसके लड़के सतनाम सिंह व भतीजे लवप्रीत सिंह निवासी गांव रसूलड़ा की न्यू ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर खन्ना में आढ़त की दुकान है। वह व उसके पिता पाल सिंह (66) पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी बचत उक्त आरोपियों के पास जमा करा रहे थे। 
विज्ञापन


बदले में उन्हें रसीद दी जाती थी लेकिन हाल में जब उन्होंने आरोपियों दलवीर सिंह, सतनाम सिंह व लवप्रीत सिंह से जमा राशि वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगे। बेअंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा आईलेट्स कर रहा है। लड़के को विदेश भेजने के लिए पैसे बचाकर पिछले कईं सालों से आरोपियों के पास जमा कर रहे थे। करीब 12 दिन पहले जब वह व उसके पिता आरोपी दलवीर सिंह के घर पैसे वापस मांगने पहुंचे तो उसने साफ मना कर दिया। उल्टा आरोपी उन दोनों बाप-बेटे के गले ही पड़ गए। इस बात को लेकर उसके पिता काफी परेशान रहने लग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 जून 2022 को वह बिना बताए घर से चले गए। बाद में उनका मोटरसाइकिल रोडेवाल की नहर के नजदीक मिला। 12 जून को सूचना मिली कि एक शव नहर से निकालकर सिविल अस्पताल हिसार (हरियाणा) में रखा गया है। पहचान करने पर वह शव उसके पिता का निकला। आरोपियों से तंग आकर पिता ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी है। बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख की राशि आरोपियों ने हड़प ली है। पुलिस ने इस बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed