{"_id":"5e0cd53a8ebc3e87ec8004f2","slug":"famous-bhajan-singer-s-son-dead-body-burn-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के बेटे की भी गला दबाकर हत्या, कार में मासूम का शव रखकर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के बेटे की भी गला दबाकर हत्या, कार में मासूम का शव रखकर जलाया
Wed, 01 Jan 2020 11:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
कार में शव डालकर लगाया आग।
शामली में प्रख्यात भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद उनकी ही कार में बेटे का शव लेकर फरार हत्या आरोपी एवं भजन गायक के शागिर्द को पुलिस ने मंगलवार की रात पानीपत टोल प्लाजा के पास दबोच लिया। उसने 10 वर्ष के मासूम की गला दबाकर हत्या की और पानीपत टोल प्लाज के पास शव को कार में छोड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन
मासूम का शव बुरी तरह झुलस गया। इससे पहले हत्या आरोपी शव को कार में लेकर शामली से कैराना फिर दिल्ली और पानीपत की सड़कों पर बेखौफ घूमता रहा। सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची तो जल रही कार के पास ही हत्या आरोपी खड़ा था। कार की आग बुझाने पर उसमें शव मिला, जिस पर पुलिस ने हत्या आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्चे के शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब 12 बजे लोगों ने टोल प्लाजा के पास कार में आग लगी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। उस वक्त जलती हुई कार के पास ही हत्या आरोपी हिमांशु सैनी खड़ा था। हालांकि कार में आग लगी होने की सूचना मिलने से पहले से पानीपत पुलिस को यूपी पुलिस ने हरियाणा-यूपी के बार्डर से लगे जिलों में हत्या आरोपी की धरपकड़ को लेकर वीटी की हुई थी।
विज्ञापन
वहीं यूपी पुलिस की चार टीमें अलग-अलग दिशाओं में हत्या आरोपी की धरपकड़ में लगी थीं। इस दौरान यूपी पुलिस की एक टीम को हत्या आरोपी के सोनीपत से चंडीगढ़ की ओर जाने की सूचना मिली, जिस पर वह पानीपत की ओर बढ़ रहे थे।
इधर, पानीपत टोल पर वीटी के आधार पर कार को देखकर पुलिस को हिमांशु पर शक हो गया। दमकल कर्मियों ने जब कार की आग बुझाई को शव मिलने पर उसे धर दबोचा । उसने अपनी पहचान हिमांशु सैनी निवासी गांव झारखेड़ी, कैराना के रूप में बताई और कार में मिलने शव की पहचान भागवत के रूप में की। इतने में सोनीपत से पीछा करती आ रही शामली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात 2:50 पर हत्या आरोपी हिमांशु सैनी को शामली पुलिस के हवाले कर दिया गया।