फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake CBI officer arrested by police in Ludhiana

Ludhiana News: खुद को नॉर्थ इंडिया का CBI निदेशक बता झाड़ता था रौब, लुधियाना पुलिस ने धर दबोचा

Thu, 22 Dec 2022 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 06:55 PM IST
सार

गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को निदेशक बता नेताओं पर दबाव डालता था और पुलिस अधिकारियों को धमकाने की कोशिश करता था। आशंका है कि आरोपी ने लोगों को भी डरा धमका कर पैसे ऐंठे हैं।

विज्ञापन
Fake CBI officer arrested by police in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में खुद को नॉर्थ इंडिया का सीबीआई निदेशक बताकर नेताओं और पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा है। थाना जमालपुर की पुलिस ने उसे जमालपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट कार से फर्जी नेम प्लेट भी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल स्थित इंद्रा कालोनी निवासी रुपिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जमालपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी स्विफ्ट कार में बैठा है और खुद को नॉर्थ इंडिया का सीबीआई निदेशक बताता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नेम प्लेट बरामद की, जो उसने पुलिस के रंग जैसी ओहदे की प्लेट बनवा रखी थी।
विज्ञापन


गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को निदेशक बता नेताओं पर दबाव डालता था और पुलिस अधिकारियों को धमकाने की कोशिश करता था। आशंका है कि आरोपी ने लोगों को भी डरा धमका कर पैसे ऐंठे हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने प्लेट कहां से बनवाई है? बरामद कार किसकी है? इसके साथ-साथ टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले कितने लोगों को धमकी दे चुका है और कितनों पैसे ठगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed