{"_id":"6404a493d6231fd50c03bac3","slug":"factory-owner-misdeed-with-female-employee-in-ludhiana-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: फैक्टरी मालिक ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, पत्नी बनाती रही वीडियो, धमकी दी तो खुला बड़ा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: फैक्टरी मालिक ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म, पत्नी बनाती रही वीडियो, धमकी दी तो खुला बड़ा राज
Sun, 05 Mar 2023 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:52 PM IST
सार
आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और वहां पत्नी के सामने दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नी ने विरोध करने के बजाय मोबाइल पर वीडियो बनाती रही। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक युवती के साथ फैक्टरी मालिक ने दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी की पत्नी ने उसका साथ दिया। आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर काफी समय तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता काम छोड़ दूसरी जगह पर चली गई तो आरोपी ने अपने दो साथी उसके पास भेजे और धमकी दी। इससे तंग आकर उसने शिकायत पुलिस के पास की। थाना टिब्बा की पुलिस ने शाहिद, उसकी पत्नी इमरान, रिहान और याशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी की कपड़ा वेस्ट की फैक्टरी है। वह वहीं पर कपड़ा छांटने का काम करती थी। आरोपी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार विरोध भी किया लेकिन काम नहीं छोड़ पा रही थी। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाया। आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और वहां पत्नी के सामने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी ने विरोध करने के बजाय मोबाइल पर वीडियो बनाती रही। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह से युवती उसकी फैक्टरी से काम छोड़कर दूसरी जगह चली गई लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने अपने दो साथियों को उसके पास भेजा और कहा कि वह बात करे। जब आरोपी शाहिद से बात करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन