फेसबुक से चुराई फोटो को बनाया अश्लील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक में अपने प्रोफाइल पर अपनी रियल फोटो लगाने वाली युवतियां सावधान हो जाएं। ये खबर आपको अलर्ट करने वाली है। चंडीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जब एक युवक ने युवती के फेसबुक प्रोफाइल से फोटो चोरी कर लिया और उसकी अश्लील तस्वीर बनाकर उसकी आईडी पर टैग कर दी।
शिकायत सामने आने पर सेक्टर-34 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार युवती सेक्टर-21 की रहने वाली है। वह सेक्टर-34 स्थित किसी प्राइवेट एजेंसी में जॉब करती है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक युवक ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल से उसकी फोटो चोरी कर उसे अश्लील बनाकर टैग कर दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल कुमार कुशवाहा निवासी हाजीमाजरा, पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। साइबर सेल ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ऐसे गलती से बन गया दोस्त
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर कई फ्रेंड्स और अन्य लोगों की रिक्वेस्ट आई थी। इस दौरान दोस्तों की रिक्वेस्ट कंफर्म करने में एक अन्य का गलती से रिक्वेस्ट भी कंफर्म हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने पहले बात करने की कोशिश की थी। लेकिन इस बात को उसने इगनोर कर दिया था।
अश्लील फोटो टैग की
पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती की फेसबुक प्रोफाइल से फोटो चोरी की और किसी अन्य फोटो मेें उसके चेहरे को सेट कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।