{"_id":"630edb6bbd5b8a56ac7a595f","slug":"extortion-sought-from-film-producer-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म प्रोड्यूसर से मांगी रंगदारी: गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं... जान की सलामती चाहता है तो एक करोड़ देने होंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिल्म प्रोड्यूसर से मांगी रंगदारी: गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं... जान की सलामती चाहता है तो एक करोड़ देने होंगे
Wed, 31 Aug 2022 09:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:27 AM IST
सार
पंजाबी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से रंगदारी मांगने के फोन आने का सिलसिला 2018 से शुरू हुआ था। पहले पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर सेक्टर-91 में जानलेवा हमला हुआ था। इसमें बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म प्रोड्यूसर मोहित बनवैत से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहा कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। आरोपी ने प्रोड्यूसर को फोन पर उसके घर के नंबर से लेकर गाड़ियों तक के नंबर लिखकर भेजे हैं। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव पालम के रहने वाले मोहित बनवैत ने बताया उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है। अपनी जान की सलामती चाहता है तो एक करोड़ देने होंगे। यह कहकर फोन काट दिया। फिर उसके व्हाटसएप पर एक नंबर से मैसेज आया। इसमें उसके घर का नंबर और गाड़ियों के नंबर लिखे थे। उसे रिकॉर्डिंग के माध्यम से धमकी भेजी गई।
विज्ञापन
साल 2018 से पंजाबी फिल्म व संगीत से जुड़े लोगों को रंगदारी के आ रहे हैं फोन
पंजाबी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से रंगदारी मांगने के फोन आने का सिलसिला 2018 से शुरू हुआ था। पहले पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर सेक्टर-91 में जानलेवा हमला हुआ था। इसमें बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। इसके बाद गिप्पी गरेवाल की कैरी ऑन जट्टा जब रिलीज हुई थी, तब उन्हें रंगदारी के लिए कॉल आई थी। इस मामले में फेज-आठ के थाने में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा समेत कई लोग पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पहले इन लोगों को आई थीं धमकियां
राज्य में मार्च 2022 में जैसे ही चुनाव नतीजे आए थे। इसके बाद से गैंगस्टरों की कॉल्स आने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसमें सबसे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दोस्त को रंगदारी की कॉल आई थी। इसके बाद उनके सेक्टर-80 स्थित बार के बाहर हवाई फायरिंग हुई थी। इस संबंध में सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के बिजनेस पार्टनर को रंगदारी के लिए कॉल आई थी। यह कॉल भी बाहर से आई थी। उनकी शिकायत पर मटौर थाने में केस दर्ज हुआ था।