फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   explosion in gas cylinder in Bathinda

बठिंडा में गैस सिलेंडर में धमाका, 3 गंभीर

Sun, 16 Nov 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 16 Nov 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
explosion in gas cylinder in Bathinda

घर में शनिवार को गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते जोरदार धमाका हुआ और परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना पंजाब के बठिंडा के करतार बस्ती की है।

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर घर के आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए व पुलिस को सूचित कर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

घर से 50 गैस सिलेंडर बरामद

डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि धमाका एक सिलेंडर से दूसरे में गैस भरने के चलते हुआ है। घटना के जिम्मेदार घर के मालिक सतपाल समेत उसके भाई सोहन लाल व भतीजे नवदीप के खिलाफ गैस की कालाबाजारी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गली नंबर 3 में रहने वाले सतपाल पुत्र धर्मपाल ने बताया कि रसोई में रखे गैस सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी, लेकिन इसका घर के किसी सदस्य को पता नहीं चला। सुबह उनकी पत्नी ने खाना बनाने के लिए जब गैस को चलाने की कोशिश की तो रसोई में फैली गैस ने आग पकड़ ली और जोर से धमाका हो गया।

धमाके में वह व उसका भाई सोहन लाल और बेटा नवदीप गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शक होने पर घर की जांच की व घर से विभिन्न कंपनियों के 50 गैस सिलेंडर बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed