फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Explosion in burger shop in Shahzadpur of Haryana

Ambala News: शहजादपुर में बर्गर की दुकान में तेज धमाका, सात वर्षीय बच्चा समेत तीन झुलसे

Sun, 10 Sep 2023 12:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 12:42 PM IST
सार

धमाका इतना तेज था कि दीवार ढह गई। वहीं सड़क तक दुकान का मलबा जा गिरा। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
Explosion in burger shop in Shahzadpur of Haryana
सड़क पर पड़ा दुकान का मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहजादपुर में फास्ट फूड की दुकान में छोटा गैस सिलिंडर फट गया। यह हादसा सुबह 10 बजे दुकान खुलने के बाद हुआ। जैसे ही बर्गर बनाने के लिए गैस जलाने लगे तो धमाके के साथ छोटा गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में नारायणगढ़ माजरी निवासी दुकान मालिक मनीष कुमार समेत बर्गर खाने आया एक व्यक्ति हरजिंदर और उनका सात वर्षीय बेटा जसकीरत झुलस गया। 

विज्ञापन


शोर सुनने के बाद लोगों ने तीनों को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां से तीनों को छावनी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे और दोनों व्यक्ति के चेहरे, हाथ व पैर झुलस गए हैं। इलाका पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद दुकान के सामान के अलावा बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


घायल दुकानदार ने बताया कि वो रोजाना की तरह शनिवार को दुकान बंद करके गया था। सुबह दुकान आकर खोली ही थी कि एक व्यक्ति और बच्चा बर्गर खाने आ गए थे। जैसे ही गैस जलाने का प्रयास किया तो धमाका हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed