फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   excise team and police beaten by public, case filed against seven people

एक्साइज टीम और पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वर्दी फाड़ी...7 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 05 May 2018 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 05 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
excise team and police beaten by public, case filed against seven people
पीट-पीटकर ली जान
छापामारी करने गई पुलिस और एक्साइज विभाग के मुलाजिमों को शराब माफिया ने लाठियां से पीटने के अलावा पथराव कर टीम को खदेड़ दिया। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। गांव लक्खोके बहराम में अवैध शराब पकड़ने के लिए छापामारी की है। आरोपियों ने हवलदार लखविंदर सिंह को जमकर पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपियों के घर से 26 बोतल अवैध शराब बरामद हुई थी।
विज्ञापन


उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुहरसहाए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर जसपाल हांडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मुखबिर की सूचना पर गांव लक्खोके बहराम स्थित आरोपी हरजिंदर सिंह के घर छापामारी करने गए थे। तलाशी के दौरान घर से शराब की 26 बोतलें भी बरामद हुई।
विज्ञापन


जब शराब को कब्जे में लेने लगे तो आरोपियों ने पुलिस और एक्साइज विभाग के मुलाजिमों पर लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया। मुलाजिमों को जमकर पीटा। हवलदार लखविंदर सिंह को आरोपियों ने जमकर पीटने के अलावा उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस और एक्साइज विभाग के मुलाजिमों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर जसपाल हांडा के बयान पर आरोपी हरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, कलजिंदर कौर व पम्मी वासी लक्खोके बहराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed