फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex manager had hatched a conspiracy to rob a petrol pump in Fatehgarh Sahib

Punjab News: नौकरी से हटाया तो पूर्व मैनेजर ने की 40.79 लाख की लूट, तीन गिरफ्तार, 33 लाख की नकदी बरामद

Fri, 02 Jun 2023 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 09:18 PM IST
सार

सीआईए सरहिंद के प्रभारी अमरबीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने कार में घूम रहे विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से 33 लाख 73 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
Ex manager had hatched a conspiracy to rob a petrol pump in Fatehgarh Sahib
मामले की जानकारी देते एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव सैदपुरा के नजदीक 29 मई को पेट्रोल पंप के मुलाजिमों से पिस्तौल के दम पर 40.79 लाख की नकदी लूट मामले में छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लूट में पंप के पूर्व मैनेजर विक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर भी शामिल हैं। उसने लूट की पूरी योजना बनाई। पुलिस को उसके घर से 33.73 लाख रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लुटेरों से 33.73 लाख रुपये बरामद कर इस घटना को 48 घंटों में सुलझाया गया है। एसएसपी ने बताया कि गांव सैदपुरा के नजदीक एक पेट्रोल पंप के कारिंदों से चार कार सवारों ने 40.79 लाख रुपये की राशि उस समय लूटी थी जब वह नकदी को बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


घटना की जांच में पुलिस को सुराग मिले कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति खरड़ के इलाके में घूम रहे हैं। इस पर यह सूचना एजीटीएफ के साथ साझा की गई और फतेहगढ़ साहिब पुलिस और एजीटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस की टीमों ने गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जौहल (अमृतसर) और हरप्रीत सिंह निवासी गांव बनतारा (तरनतारन) को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग के बाद दोनों आरोपियों को 32 बोर के दो पिस्टल समेत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता विक्रमजीत सिंह निवासी गांव टांगरा (अमृतसर) है। इसके बाद सीआईए सरहिंद के प्रभारी अमरबीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने कार में घूम रहे विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से 33 लाख 73 हजार रुपये बरामद किए।

पंप के पूर्व मैनेजर ने रची लूट की साजिश
एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि पेट्रोल पंप पर अपनी नौकरी का कांट्रेक्ट 30 अप्रैल 2023 को खत्म होने के बाद मैनेजर विक्रमजीत सिंह को हटा दिया गया था। इसके बाद कंपनी ने पेट्रोल पंप में नया मैनेजर नियुक्त किया था। पंप पर लाखों रुपयों की नकदी आने-जाने का सारा भेद पता होने के चलते विक्रमजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया। एसएसपी ने कहा कि उनकी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्दी ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed