{"_id":"f46f8a7993107ec6be77bd9c9ac57894","slug":"eve-teasing-with-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़ दी दो बहनें, फिर जो हुआ क्या कहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़ दी दो बहनें, फिर जो हुआ क्या कहने
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Dec 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
हल्लोमाजारा लाइट प्वाइंट पर बहन से मिलकर घर लौट रहीं दो बहनों से करीब आधा दर्जन मनचलों ने छेड़छाड़ की। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
हल्होमाजरा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी एक बहन पटियाला और दूसरी रायपुरखुर्द में रहती है। दोनों बहने उससे मिलने आईं थीं। मिलने के बाद वह मंगलवार रात करीब 9.30 बजे घर वापस जा रहीं थीं।
इस दौरान लाइट प्वाइंट के पास पहले से खड़े युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आरोपी युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका पर्स छीनकर भाग गए। बकौल महिला पर्स में एक सोने की बाली थी। पीड़ित ने बताया उसकी एक बहन का मोबाइल फोन भी आरोपियों ने तोड़ दिया है।
महिला ने गुरप्रीत, सतनाम, नाजू पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि वह आरोपियों के अन्य साथियों को नहीं पहचानती है। वारदात की सूचना पर पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।