{"_id":"57af5e1c4f1c1be82cee46a9","slug":"eve-teasing-with-tourist-egyptian-tourist-by-auto-driver-arrested-by-ut-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी युवती जा रही थी PG, रास्ते में युवक ने की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी युवती जा रही थी PG, रास्ते में युवक ने की शर्मनाक हरकत
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने एलांते मॉल से रूम पर जाने के लिए ऑटो लिया था। उसने ऑटो सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया। फिर करने लगा शर्मनाक हरकतें। विदेशी युवती को सुनसान जगह पर ले जा कर छेड़छाड़ करने के आरोपी थ्री व्हीलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी ऑटो चालक को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान मनीमाजरा निवासी नन्नू (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती इजिप्ट की रहने वाली है। युवती सेक्टर 43 में बतौर पीजी रहती है।
डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम को पीड़ित युवती ने एलांते मॉल से ऑटो लेकर पीजी रूम पर जाने के लिए लिया था। रास्ते में जब सेक्टर 45-44-49-50 लाइट प्वाइंट के पास आरोपी ड्राइवर पहुंचा तो उसने ऑटो सुनसान जगह की तरफ मोड़ दिया। वहां एक जगह पर ऑटो रोक कर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
ऑटो चालक की हरकतें देखकर युवती ने जोर -जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती का शोर सुनकर पास ही खड़े दो युवक उसकी मदद के लिए दौड़े। युवकों को अपनी तरफ आता देख नन्नू अपना ऑटो मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत मिली। एक घंटे के अंदर ही आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता यहां पर एक एनजीओ के साथ जुड़ी हुई थी। अभी उसने दो महीने और चंडीगढ़ में ही रहना है।