{"_id":"593be9fc4f1c1b106c8b45e6","slug":"eve-teasing-with-girls-suspected-bursts-enyes-of-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों से की छेड़छाड़, पिता की आंख फोड़ी, मां का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों से की छेड़छाड़, पिता की आंख फोड़ी, मां का हाथ तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से छेड़छाड़ की घटना का विरोध किया तो दंपत्ति पर दबंगों का कहर टूट गया। पिता की आंख फोड़ डाली और मां की हाथ तोड़ दिया। घटना पंजाब के मानसा से है, मानसा के गांव बरेह के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान दलित लड़कियों से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर लड़कियों के घर जाकर पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
एससी कमीशन पंजाब राजेश बाघा ने एसएसपी मानसा को 15 दिनों के अंदर मामले की पूरी रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं बसपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना बोहा मुखी को मुअत्तल करने की मांग को लेकर सोमवार को कचहरी मानसा में धरना देने की चेतावनी दी है।
जिक्रयोग है कि गांव बरेह के वार्षिक जोड़ मेले के दौरान दलित लड़कियां मेला देखने गई थी। इस दौरान दो युवकों ने न केवल लड़कियों से छेड़छाड़ की बल्कि उनका विरोध करने पर माता-पिता को पीटा भी। यहां तक की जब उन्होंने थाना बोहा को शिकायत दी तो बाद में युवकों ने उनके घर जाकर अभिभावकों की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
इस में लड़की के पिता जगदेव सिंह की आंख फोड़ दी व माता जसविंदर कौर के सिर पर हमला कर दिया। जगदेव सिंह का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, जबकि जसविंदर कौर मानसा अस्पताल में भर्ती हैं।

'मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी बोलचाल का'
दंपत्ति पर टूटा दबंगों का कहर
इस संबंध में थाना बोहा के मुखी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दोनों पक्षों के शिकायत आई है जिस पर कार्रवाई की जा रही है। एससी कमीशन राजेश बाघा ने एसएसपी मानसा से 15 दिनों में जवाब मांगा है। साथ ही डीएसपी बुढलाडा को रिपोर्ट लेकर पेश होने के आदेश दिए गए हैं। दलित दास्तां विरोधी आदोलन के जगसीर सीरा व बसपा नेता शेर सिंह शेर ने कहा कि अगर थाना मुखी बोहा को मुअत्तल करके आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह सोमवार को मानसा में धरना देंगे।
उधर डीएसपी बुढलाडा मनविंदर वीर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई लिखित पत्र नहीं मिला है। यह मामला उनके ध्यान में है और इस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्र मिलने के बाद आदेशों के मुताबिक जांच व कार्रवाई की जाएगी।
वहीं थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी बोलचाल का है जिस को लेकर मेले में दोनों पक्षों के बोलने पर यह लड़ाई हुई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के लोग अस्पताल में दाखिल हैं पुलिस इस पर कार्रवाई कर रही है।