फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   EO caught red handed taking 40 thousand rupees bribe in Jind

Jind News: 40 हजार रुपये रिश्वत लेता नगर परिषद का EO रंगे हाथों पकड़ा गया, विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल

Wed, 06 Jul 2022 04:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

विजिलेंस विभाग ने ईओ राजेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
EO caught red handed taking 40 thousand rupees bribe in Jind
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्टेट विजिलेंस ने नगर परिषद नरवाना के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को बिल्डिंग निर्माण बिल पास करने की एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डिंग निर्माण ठेकेदार बलकार ने स्टेट विजिलेंस को दी शिकायत दी थी कि वह बिल्डिंग निर्माण करता है और उसने नगर परिषद नरवाना के तहत निर्माण कार्य का ठेका लिया है। निर्माण कार्य के बिल पास करवाने की एवज में नगर परिषद नरवाना का ईओ राजेंद्र प्रसाद 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार अजय सैनी व डीएसपी मनीष, सब इंस्पेक्टर बलजीत, अनिल को टीम में शामिल किया गया। छापामार दल ने शिकायतकर्ता को दो-दो हजार के 20 नोट डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा पाउडर लगा कर दे दिए। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने नोटों को ईओ राजेंद्र को सौंप दिया। इशारा मिलते ही छापामार दल ने ईओ राजेंद्र को पकड़ लिया। तालाशी लिए जाने पर उसकी जेब से मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित और पाउडर युक्त नोट बरामद हुए। हाथ धुलाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। विजिलेंस विभाग ने ईओ राजेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed