{"_id":"f7d4fa7592b810363f87d158bac1f685","slug":"engineering-student-of-pu-commit-suicide-due-to-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लिख दिया कुछ ऐसा, स्टूडेंट ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर लिख दिया कुछ ऐसा, स्टूडेंट ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमरउजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक अकाउंट पर कुछ लोगों ने ऐसा कमेंट कर दिया कि आहत होकर कॉलेज स्टूडेंट ने फंदा लगा लिया। मामला मोहाली के खरड़ का है। मृतक युवक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था।
विज्ञापन
खुदकुशी करने से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुसाइड नोट पोस्ट किया। साथ ही भाई के मोबाइल पर मैसेज भी किया। जब तक मृतक के भाई ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान मोहम्मद फरमाक (16) पुत्र मोहम्मद अश्रम निवासी बिराटपुर दर्जी भल्ला, औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक के भाई मोहम्मद दानिश ने बताया कि उसका भाई यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पार्ट एक का छात्र था। उसने बताया कि फरमाक को कुछ लोग फेसबुक पर गलत कमेंट करके परेशान कर रहे थे। उसने बताया सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसके मोबाइल पर फरमाक का मैसेज आया, जिसमें सुसाइड नोट था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना यूनिवर्सिटी के वार्डन को दी और खुद भी वहां पहुंच गया। वहां पहुंच कर उसे पता चला कि उसके भाई ने हॉस्टल मैस के डाइनिंग हाल के पंखे से फंदा लगा लिया है। उसने कहा कि हैरानी की बात है कि मैस को रात के समय बंद कर दिया जाता है और सुबह नाश्ते से पहले ही खोला जाता है।
इसके बावजूद भी वह सुबह साढ़े चार बजे वहां कैसे पहुंच गया। मृतक के भाई ने इस मामले में जांच की मांग की है। मामले के जांच अधिकारी थाना घड़ूआं के एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने बाबू चारली, कमो, भोली, रिकी, अकरम और मुन्ना के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दें कि उसका भाई मोहम्मद दानिश भी खरड़ के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।