फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Encounter between police and miscreants in Sirsa of Haryana

Hisar News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, व्यापारी के अगवा बच्चे को सकुशल बचाया

Mon, 12 Feb 2024 11:46 AM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

सिरसा जिले के चतरगढ़ पट्टी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों घायलों को अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं व्यापारी के अगवा बेटे को पुलिस ने सकुशल बचा लिया है।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तोशाम के जूता व्यापारी मनोज कुमार के बेटे राधव के अपहरण करने वाले चार बदमाशों और भिवानी पुलिस के बीच रविवार रात को सिरसा के चतरगढ़ पट्टी एरिया में मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में चरखी दादरी के सीसवाला निवासी सुदर्शन और भिवानी के बागनवाला निवासी खेतू के पांव में गोली लगी है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे। अपह्रत बच्चा सुरक्षित है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद पांव से गोली निकाली जाएगी। सिरसा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन

बच्चे के मुंह पर बांधी थी पट्टी 

तोशाम के जूता व्यापारी मनोज कुमार का बेटे राधव का चार बदमाशों ने अपहरण किया। अपहरण के बाद भिवानी की सीआईए इंचार्ज निरीक्षक और सीआईए टू के निरीक्षक कुलदीप, एवीटी के ईश्वरवाल और साइबर सेल की टीम बदमाशों के पीछे लगी थी। रविवार को टीम को सूचना मिली की बदमाश बच्चे को लेकर सिरसा के चतरगढ़ पट्टी एरिया में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने कार को घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण को कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस की एक न मानी और कार से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। थोड़ी दूर के बाद गाड़ी एक प्लाट में फंस गई। इसके बाद बदमाश कार से नीचे उतरे और भागने लगे। इसी दौरान एक युवक ने देशी पिस्तौल से एएसआई आनंद की तरफ जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। 


गोली पुलिस कर्मी के पास से निकल गई। वहां दूसरे बदमाश ने एएसआई सज्जन सिंह पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगी। पुलिस ने लेखू और रवि को भी पकड़ लिया। घायलो को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जाया गया है। वहीं बच्चे को कार की डिग्गी से सुरक्षित बचा लिया गया है। बदमाशों ने बच्चे के मुंह पर पट्टी बांधी थी। सिरसा पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed