{"_id":"63c42216f057a20efd56e9d4","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-bathinda-of-punjab-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: डॉक्टर को गोली मारने वालों की पुलिस से मुठभेड़, एक गोली बदमाश को लगी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: डॉक्टर को गोली मारने वालों की पुलिस से मुठभेड़, एक गोली बदमाश को लगी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Jan 2023 09:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:30 PM IST
सार
घायल की पहचान बीनू के तौर पर हुई है। वह मनप्रीत मन्ना गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। रविवार को रंगदारी न देने पर तलवंडी साबो के डॉक्टर दिनेश बंसल पर बदमाशों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन
घायल हमलावर की फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रविवार देर शाम को तलवंडी साबो में फिरौती न देने पर डॉक्टर पर फायरिंग करने वालों को पकड़ने गई पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ तलवंडी साबो के गांव गुरुसर के पास हुई है। एक आरोपी को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
घायल की पहचान बीनू के तौर पर हुई है। वह मनप्रीत मन्ना गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। रविवार को रंगदारी न देने पर तलवंडी साबो के डॉक्टर दिनेश बंसल पर बदमाशों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन
घटना के बाद बठिंडा पुलिस रविवार शाम को तलवंडी साबो के गांव गुरुसर में तलाशी अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को गांव गुरुसर में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। इसी दौरान पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक हमलावर की पहचान कर ली। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली बीनू नाम के हमलावर को लगी। गंभीर हालत में उसे तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बठिंडा के एसएसपी जे एलेंचेलियन ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम रविवार को हमलावरों को पकड़ने गई थी। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली हमलावर को लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका उपचार करवाया जा रहा है।