फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   elderly face make black and threw shoes in the throats in barnala

छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग की पिटाई, मुंह काला कर जूते की माला पहनाई, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 22 Sep 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Sat, 22 Sep 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
elderly face make black and threw shoes in the throats in barnala
सांकेतिक तस्वीर

छेड़खानी के आरोप में एक बुजुर्ग को कुछ लोगों ने एक खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा और उसका मुंह काला कर के उसे जूतों की माला भी पहनाया। अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना पंजाब के बरनाला की है। बुजुर्ग की पुत्रवधू कर्मजीत कौर ने बताया कि ससुर सुखदेव सिंह खेत में सो रहा था कि पड़ोसियों ने कुछ लोगों से मिलकर उसे एक खंभे के साथ बांध दिया और बुरी पीटते रहे। उसके बाद उसका मुंह काला कर उसके गले में जूतों का हार पहना दिया।

विज्ञापन


 किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल छुड़ाकर सुखदेव सिंह को सिविल अस्पताल तपा ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत देखकर उन्होंने बुजुर्ग सुखदेव सिंह को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद मृतक सुखदेव सिंह की पत्नी निहाल कौर, पुत्रवधू कर्मजीत कौर, संदीप कौर, मनदीप कौर, भोला सिंह, मिट्ठू सिंह, शिंदर कौर, बलवीर कौर, महेंद्र कौर, माया देवी व अन्य ने एसएसपी से बुजुर्ग सुखदेव सिंह को पीटकर मौत के घाट उतारने वालों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया जाए जाने की मांग की । 
विज्ञापन


जब हमलावर गुट से बात की गई तो उन्होंने बुजुर्ग सुखदेव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की खेल रही थी तो बुजुर्ग सुखदेव सिंह ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। इसी बात पर उन्होंने बुजुर्ग सुखदेव सिंह को खेत से लाकर पिटाई जरूर की और उसकी पुत्र वधुओं ने भी उसकी छित्तर परेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुजुर्ग को मारने का उनका कोई इरादा नहीं था। लेकिन पुलिस ने सुखदेव सिंह की मौत के आरोप में गुरमेल सिंह, जसपाल कौर पत्नी गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र घुग्गा सिंह, सुखचरन सिंह पुत्र कौर सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र विक्कर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि थाना सिटी तपा के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि दूसरी तरफ नाबालिग लड़की की मां के बयान पर मृतक सुखदेव सिंह के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश का केस दर्ज किया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed