फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly couple murdered by Sharp weapons in Amritsar

बुजुर्ग दंपती का शादी में हो रहा था इंतजार, घर पहुंचे रिश्तेदार तो खून से लथपथ मिली लाश

Thu, 09 Jan 2020 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple murdered by Sharp weapons in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस चौकी राम तीर्थ के गांव खियाला कलां के अड्डे में एक दंपती का तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापक कुलवंत सिंह (75), उनकी पत्नी प्रीतम कौर (72) के चेहरे पर तेजधार हथियारों के निशान मिले। पुलिस थाना लोपोके ने शक के आधार पर लगभग 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अमृतसर (देहात) पुलिस के डीएसपी अमनदीप कौर ने अमर उजाला को बताया की पहली दृष्टि में हत्या लूटपाट की नीयत से की गई है। पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद खियाला अड्डा में कपड़े की दुकान के साथ सुनार का काम करते थे। उन्होंने अड्डे में अपना घर भी बना लिया था और पत्नी प्रीतम कौर के साथ रहते थे। उनका इकलौता बेटा निर्मल सिंह अमृतसर में रहता है। कुलवंत सिंह की दोहती की बुधवार को शादी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्य शादी में व्यस्त थे। इसलिए सुबह से उनका बेटा अमृतसर से उनको बार-बार फोन कर रहा था, ताकि शादी के समय वह पहुंच सकें। शादी में शामिल उनके दूसरे रिश्तेदारों ने भी कुलवंत व प्रीतम कौर को कई बार फोन किया। जब फोन नहीं उठा तो बुधवार शाम ही परेशान बेटा व अन्य रिश्तेदार अड्डे स्थित घर पहुंचे। 

पहुंचने पर पाया कि बाहर का दरवाजा बंद था। बेटे व अन्य रिश्तेदारों ने पहले दरवाजा खटखटाया। जब भीतर से दरवाजा नहीं खुला तो दीवार फांदकर बेटा व अन्य रिश्तेदार घर में प्रवेश हुए। अंदर देखा कि दंपती की खून से लथपथ लाशें बिस्तर पर पड़ी थीं। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। लुटेरे घर की अलमारियां खंगालकर अन्य समान लूट ले गए थे। गौर करने की बात है कि बेटा व अन्य परिजन बुधवार को सुबह से दंपती को फोन कर रहे थे और उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसलिए यह वारदात मंगलवार रात की हो सकती है।

बेटे और दामाद ने जताया लूट के लिए हत्या का शक

कुलवंत सिंह के बेटे निर्मल सिंह ने पुलिस चौकी राम तीर्थ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन की बेटी की शादी थी। बुधवार को सुबह उसने पिता के मोबाइल पर कई बार कॉल की तो कोई भी जवाब नहीं मिला था। इससे वह परेशान हो गया। देर शाम वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचा। वहां उसने कई बार घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। 

काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद जब भीतर से कोई आवाज नहीं आया तो वह साथ आए रिश्तेदारों के साथ घर की दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि माता-पिता के खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़े थे। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे। उसे शक है कि लूट की नीयत से किसी ने घर में घुसकर दोनों का कत्ल किया है। 

कुलवंत सिंह के दामाद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी थी। शादी में बेटी के नाना-नानी समय पर पहुंच जाएं, इसका इंतजार सभी रिश्तेदारों को था। शादी में जल्दी पहुंचे इसके लिए पहले उनके साले निर्मल व बाद में उन्होंने कई बार फोन किया। बाद में पड़ोसियों को फोन किया गया, उनसे जानकारी मिली की सुबह से ही दुकान नहीं खुली है। न ही बुजुर्ग दंपती गुरुवार को घर से बाहर निकले हैं। इसके बाद शक बढ़ने पर देर शाम करीब सवा 6 बजे पारिवारिक सदस्यों के साथ अड्डे स्थित उनके घर पहुंचे तो हत्या के बारे में जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed