{"_id":"60674657707b8d23c94d2d20","slug":"eight-women-and-four-men-arrested-in-accuses-of-prostitution-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही वेश्यावृत्ति : पुलिस ने छापा मारकर आठ महिलाओं और चार पुरुषों को पकड़ा, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में ही वेश्यावृत्ति : पुलिस ने छापा मारकर आठ महिलाओं और चार पुरुषों को पकड़ा, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली
Fri, 02 Apr 2021 10:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कैथल जिले में वेश्यावृत्ति के मामले का खुलासा हुआ है। यहां के देवीगढ़ स्थित बलराज नगर में एक घर में वेश्यावृत्ति का अड्डा चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर को छापा मारा। इस कार्रवाई में घर से आठ महिलाओं और चार पुरुषों को काबू किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। साथ ही वेश्यावृत्ति करवाने व करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस की टीम महिला थाना प्रभारी नन्हीं देवी की अगुवाई में बलराज नगर पहुंची, जहां पुलिस ने बताए गए मकान की तलाशी ली तो वहां आठ महिलाएं व चार पुरुष मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और महिला पुलिस थाना लेकर पहुंची। उधर, घटना को लेकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी नन्हीं देवी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां महिलाएं जिस्मफरोशी का धंधा चला रही हैं। इसके बाद टीम के साथ छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ महिलाओं व चार पुरुषों के खिलाफ वेश्यावृत्ति करवाने, वेश्यावृत्ति करने सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्जकर लिया है। विदित हो कि पिछले दिनों सूचनाएं लीक करने में थाने के मुंशी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन