{"_id":"5cf8bf09bdec22070871572b","slug":"eid-happiness-turned-into-weeds-six-killed-in-road-accident-at-jind-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मातम में बदली ईद की खुशियां, कार और ट्रक की टक्कर में चली गई छह युवकों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसा: मातम में बदली ईद की खुशियां, कार और ट्रक की टक्कर में चली गई छह युवकों की जान
Thu, 06 Jun 2019 01:06 PM IST
खुशबू गोयल
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मनाकर शामली से सिरसा लौट रहे इनोवा सवार लोगों की गाड़ी तलोडा खेड़ी गांव के पास सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में इनोवा का चालक सिरसा के खोजा खेड़ा निवासी 35 वर्षीय राजकुमार को छोड़कर अन्य सभी की उम्र 25 साल से कम है। मरने वाले में दो किशोर भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 साल है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिला के बनत निवासी दो भाई सोनू और फिरोज सिरसा के मोहता बाजार में कपड़े की दुकान चलाते थे। बनत निवासी रेहान, मोइन, जावेद, शौकीन और साहिब इनके पास काम करते हैं। यह लोग अपने सिरसा के दोस्तों गौरव, मनीष, काकू, राहुल व इनोवा चालक राजकुमार के साथ चार जून को ईद मनाने के लिए अपने घर बनत गए थे। वीरवार रात करीब तीन बजे सभी लोग इनोवा गाड़ी से सिरसा लौट रहे थे।
इस दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी तलोडा खेड़ी गांव के पास पहुंची तो सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकार गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गाड़ी चालक राजकुमार के अलावा सोनू, फिरोज, रेहान, मोइन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल ने जींद के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में जावेद, शौकीन, साहिब, गौरव, मनीष व काकू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

अनियंत्रित हो गई गाड़ी
दुर्घटना में घायल साहिब ने बताया कि वे लोग सुबह करीब तीन बजे बनत से सिरसा के लिए निकले थे। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी लोग सो रहे थे। दुर्घटनास्थल के पास सड़क पर मोड़ है और यहां चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया। इस दौरान गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से चल रही थी।
काला तिरपाल बंधा होने से नहीं दिखा ट्राला
पूरे मामले में सड़क पर खड़ा ट्राला छह लोगों की मौत का कारण बना। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल के पास ढाबा है और ट्राला चालक ने यहां सड़क पर ही ट्राला खड़ा कर दिया था। ट्राला में सीमेंट लदा हुआ था। इस पर काला तिरपाल डाला गया था। संभावना है कि इसके चलते चालक राजकुमार ट्राला नहीं देख सका। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गाड़ी सीधे ट्राला से जा टकराई।
नहीं लगाई थी सीट बेल्ट
पुलिस के अनुसार गाड़ी में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। ऐसे में तेज रफ्तार गति से हुई टक्कर के कारण जोर का झटका लगा तो, पीछे की सीट पर बैठे लोग भी आगे आ गिरे। यदि सीट बेल्ट लगाई होती तो कुछ की जान बच सकती थी।