फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-mail id of Chandigarh PGI Director Dr. Jagat Ram Hacked

चंडीगढ़: पीजीआई डायरेक्टर की ई-मेल आईडी हैक, स्टाफ को भेजा ‘आई नीड फेवर’ का मैसेज 

Wed, 06 Oct 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 04:34 PM IST
सार

अगस्त महीने में डॉ. जगत राम की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई थी। शातिर फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर उनके करीबियों से मदद मांग रहा था।

विज्ञापन
E-mail id of Chandigarh PGI Director Dr. Jagat Ram Hacked
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगत राम की ई-मेल आईडी शातिरों ने हैक कर ली। हैक करने के बाद स्टाफ कर्मियों को ई-मेल के जरिये मैसेज भेजा गया। जिसमें लिखा था ‘आई नीड फेवर’ (मुझे आपकी मदद चाहिए)। इसके बाद ई-मेल आईडी हैक होने का पता चला। मामले की शिकायत साइबर पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डॉ. जगत राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट (66डी) की धारा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - नापाक हरकत: गुरदासपुर के बाद पठानकोट में भी दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग 
विज्ञापन


पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. जगत राम ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनसे स्टाफ कर्मियों ने बताया है कि उनके ई-मेल आईडी से एक मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसमें ‘आई नीड फेवर’ लिखा गया है। जबकि उनके तरफ से किसी को भी मेल नहीं भेजा गया है। ऐसे में किसी उनकी ई-मेल आईडी हैक कर ली है। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस हरकत में आई और सेक्टर-11 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, पुलिस अब ई-मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हुई है ताकि आरोपी शातिर की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले फेसबुक का बनाया था फर्जी प्रोफाइल  
अगस्त महीने में डॉ. जगत राम की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई थी। शातिर फेसबुक प्रोफाइल का इस्तेमाल कर उनके करीबियों से मदद मांग रहा था। जिसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी गई थी। हालांकि बाद में उनके फर्जी फेसबुक अकाउंट को हटा दिया गया था। पिछले दो महीने में दूसरी बार हैकिंग का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed