{"_id":"a594d1500201b156a7309ab559313442","slug":"durga-nursary-owner-house-theft-two-million-rupess-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा नर्सरी के मालिक के घर से 20 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा नर्सरी के मालिक के घर से 20 लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 May 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19-बी स्थित दुर्गा नर्सरी के मालिक के घर से चोरों ने गत रात करीब 20 लाख रुपये मूल्य के गहने और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। परिजनों को वारदात की जानकारी सुबह साढ़े छह बजे जागने पर ही हुई।
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। शक के आधार पर नौकर को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार रात पूरा परिवार सोया हुआ था। चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे और पिछले कमरे की ग्रिल काटकर मकान में घुसे। चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर ज्वेलरी और कीमती सामान चुरा लिया। इसके बाद दरवाजा खोलकर ड्राइंग रूम में घुसे और शीशा तोड़कर शोकेस से चांदी के करीब 15 किलो बर्तन चुरा लिए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दुर्गा नर्सरी के मालिक आरके महाजन ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे वारदात की जानकारी उस समय हुई जब वह किचन की तरफ गए।
उन्होंने देखा कि ड्राइंग रूम में रखे शो केस का शीशा टूटा है और शो केस के भीतर रखे चांदी के बर्तन गायब हैं। उन्होंने चोरी की जानकारी पत्नी और बेटे विकास को दी। इसके बाद वह मकान के पिछले कमरे में गए, जहां देखा कि कमरे के खिड़की की ग्रिल टूटी है और बेड पर सामान बिखरा है। आलमारी का दरवाजा खोला तो देखा ज्वेलरी और जरूरी सामान भी गायब था।
विज्ञापन
महाजन के बेटे विकास ने बताया कि जिस कमरे की ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे वह खाली था। वह पत्नी और बच्चों के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सोए थे। जबकि माता और पिता ग्राउंड फ्लोर पर ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। बीमारी के चलते वह रोजाना दवा ले रहे हैं। इसके चलते वारदात की भनक उन्हें नहीं लगी। उन्होंने बताया कि चोर करीब 10 से 15 किलो चांदी के बर्तन, सोने के गहने सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
चोरी की सूचना पर सेक्टर-19 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसने कमरे और घर को सर्च करने के बाद परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शक के आधार पर घर के नौकर दीपक को हिरासत में लिया। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी वारदात को कोई बिना भेद के अंजाम नहीं दे सकता है।
चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया। इससे स्पष्ट है कि घर में रहने वाला कोई व्यक्ति उनसे मिला है। इसीलिए नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
नौकर को बचाने के लिए शाम तक नहीं दी सूचना
घर के नौकर दीपक को बचाने के लिए दुर्गा नर्सरी के मकान मालिक आरके महाजन ने रात में हुई वारदात की सूचना पुलिस को शाम चार बजे तक नहीं दी। उनका कहना था कि पुलिस नौकर को उठाकर ले जाएगी और मारेगी। नौकर भाग जाएगा तो दूसरा नौकर जल्दी नहीं मिलेगा। इसी डर से वह पुलिस को सूचना देने से कतराते रहे। हालांकि शाम करीब सवा चार बजे महाजन के बेटे विकास ने सेक्टर-19 पुलिस थाने में वारदात की जानकारी दी।