{"_id":"5ee090cf2bf6d12b173bd2c4","slug":"due-to-dispute-with-mother-in-law-mother-killed-son-and-attempt-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरदिल मां... सास से कहासुनी के बाद छह साल के बेटे का कत्ल किया और छत से लगा दी छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्थरदिल मां... सास से कहासुनी के बाद छह साल के बेटे का कत्ल किया और छत से लगा दी छलांग
Wed, 10 Jun 2020 01:20 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ऐसी भी होती है... एक महिला ने सास से कहासुनी के बाद अपने ही छह साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। फिर उसने खुद भी छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना पंजाब के जालंधर जिले में शाहकोट कस्बे के गांव सोहल जगीर की है। मंगलवार देर रात को महिला की सास से कहासुनी हुई थी और उसके बाद उसने यह वारदात अंजाम दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी मां इस बात से भी परेशान रहती थी कि उसका बेटा अर्शदीप अपनी दादी से बेहद प्यार क्यों करता है? मृतक अर्शदीप के दादा अवतार सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुरजीत सिंह इटली में है। जबकि बहू कुलविंदर कौर यहीं रहती है। उनका पोता अर्शप्रीत अपने दादा-दादी से बेहद प्यार करता था। वह अधिकतर अपनी दादी के पास ही रहता था।
ये बात कुलविंदर को पसंद नहीं थी। मंगलवार देर रात दोनों मां-बेटा कमरे में थे। इतने में अर्शदीप की चीखने की आवाज आई। वह भागकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि अर्शदीप बेड पर खून से लथपथ पड़ा था और कुलविंदर के हाथ में चाकू था। वो चिल्ला-चिल्ला कर बोल रही थी कि उसने बेटे को मार दिया है। उन्हें देखकर वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर चली गई और उसने छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मासूम अर्शदीप को नकोदर सिविल अस्पताल ले जाने लगे तो उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी मां कुलविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और वह जालंधर के निजी अस्पताल में इलाजरत है। एसएसपी नवजोत माहल का कहना है कि अस्पताल में पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए हैं। कुलविंदर कौर को छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।