फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunkun police constable shamefull deed with man

नशे में ड्यूटी कर रहे हवलदार की शर्मनाक करतूत

Sun, 29 Mar 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sun, 29 Mar 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
drunkun police constable shamefull deed with man

बरवाला मार्ग पर स्थित सैनी भवन के पास रहने वाले एक युवक ने पुलिस के हवलदार व एक अन्य पुलिस कर्मी पर उससे साथ मारपीट कर घायल कर 23 सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मारपीट में शिकायतकर्ता का कान भी कट गया।

विज्ञापन


एसएसपी मोहाली को इस मामले की लिखित में शिकायत करते हुए डेराबस्सी में रहने राम जतन मूल निवासी गांव छपरियां, जिला करनाल, हरियाणा ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


25 फरवरी को रात के 11 बजे वह अपने गुलाबगढ़ प्रीत कालोनी निवासी भाई के घर से कार में अपने घर आ रहा था। इस दौरान पीछे से दो पुलिस कर्मी आए, जिन्होंने कार रुकवा कर दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में थे पुलिसकर्मी

drunkun police constable shamefull deed with man

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूरे दस्तावेज और पुलिस को सही जानकारी देने के बावजूद पुलिस कर्मी शरद चंद व जरनैल सिंह ने उसको गालियां दीं और मारपीट करनी शुरू कर दी।

इस दौरान शरदचंद ने किसी नुकीली चीज से कान पर वार किया और कान बीच में से कट कर दो हिस्सों में बंट गया। खून से लथपथ उसको पुलिस स्टेशन में ले गए। जहां मुंशी के सामने भी शरदचंद्र ने उसको थप्पड़ मारे, जिस पर मुंशी ने उसको ऐसा करने से रोका।

उसने आरोप लगाया कि दोनों पुलिस कर्मियों ने शराब पी हुई थी व उससे 2300 रुपये भी छीन लिए। शिकायतकर्ता ने एसएसपी मोहाली से उक्त दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शनिवार को ही कार्यभार संभाला

drunkun police constable shamefull deed with man

इस बारे में संपर्क करने पर थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने कहा कि उन्होंने शनिवार ही कार्यभार संभाला है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर्मी शरद चंद ने उक्त आरोपों को नकारते हुए कहा कि पिछले एक महीने से उसने शराब नहीं पी तथा वह हर जांच के लिए तैयार है।

उसने न तो नगदी छीनी है और न ही मारपीट की। एसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed