फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunken husband killed his wife in mandi gobindgarh punjab

शराब पीने से रोका तो गला दबाकर पत्नी को मार डाला, बच्चे रोते रहे

Sat, 24 Dec 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Updated Sat, 24 Dec 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
drunken husband killed his wife in mandi gobindgarh punjab
शराब पीने से रोका तो दबा दिया पत्नी का गला - फोटो : अमर उजाला
लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड स्थित घनी आबादी वाले इलाके शांति नगर में पत्नी ने जब अपने पति की रोजाना शराब पीने का सख्ती से विरोध किया तो नशे में धुत उसके पति ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान संगीता और आरोपी पति की पहचान रमेश कुमार के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अमलोह राजेश छिब्बर, मंडी गोबिंदगढ़ के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन


पड़ोसियों से मिली जानकरी अनुसार रमेश नामक प्रवासी व्यक्ति अपनी पत्नी संगीता और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ शांति नगर में पिछले तीन साल से किराए के मकान पर रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

drunken husband killed his wife in mandi gobindgarh punjab
शराब पीने से रोका तो दबा दिया पत्नी का गला
शुक्रवार रात को रमेश शराब पीकर आया और उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इस घटना का पता तब पता चला जब उनके पड़ोसी किराएदारों ने उनके बच्चों को रोता बिलखता देखा। रमेश की पत्नी संगीता को उठाने की कोशिश की पर वह मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसी किराएदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

डीएसपी अमलोह राजेश छिब्बर ने बताया कि उनको घटना का पता सुबह लगा। उन्होंने बताया कि शांति नगर के रहने वाले आरोपी रमेश कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतका की लाश कब्जे में लेकर उसके पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed