{"_id":"585e662f4f1c1bfd65e39c30","slug":"drunken-husband-killed-his-wife-in-mandi-gobindgarh-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो गला दबाकर पत्नी को मार डाला, बच्चे रोते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो गला दबाकर पत्नी को मार डाला, बच्चे रोते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
Updated Sat, 24 Dec 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोका तो दबा दिया पत्नी का गला
- फोटो : अमर उजाला
लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड स्थित घनी आबादी वाले इलाके शांति नगर में पत्नी ने जब अपने पति की रोजाना शराब पीने का सख्ती से विरोध किया तो नशे में धुत उसके पति ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान संगीता और आरोपी पति की पहचान रमेश कुमार के तौर पर हुई है।
सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अमलोह राजेश छिब्बर, मंडी गोबिंदगढ़ के थाना प्रमुख इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की।
पड़ोसियों से मिली जानकरी अनुसार रमेश नामक प्रवासी व्यक्ति अपनी पत्नी संगीता और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ शांति नगर में पिछले तीन साल से किराए के मकान पर रह रहा था। वह शराब पीने का आदी था। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में झगड़ा होता था।

Trending Videos
शराब पीने से रोका तो दबा दिया पत्नी का गला
शुक्रवार रात को रमेश शराब पीकर आया और उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। इस घटना का पता तब पता चला जब उनके पड़ोसी किराएदारों ने उनके बच्चों को रोता बिलखता देखा। रमेश की पत्नी संगीता को उठाने की कोशिश की पर वह मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसी किराएदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
डीएसपी अमलोह राजेश छिब्बर ने बताया कि उनको घटना का पता सुबह लगा। उन्होंने बताया कि शांति नगर के रहने वाले आरोपी रमेश कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतका की लाश कब्जे में लेकर उसके पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।