फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunked asi doing fake phone call of self kidnapping at chandigarh

एएसआई ने नशे में की अपने अपहरण की झूठी कॉल

Sat, 26 Dec 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 26 Dec 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
drunked asi doing fake phone call of self kidnapping at chandigarh

यूटी पुलिस को एक बार फिर अपने कर्मचारी की वजह से शर्मशार होना पड़ा। यूटी पुलिस के एएसआई ने वीरवार रात शराब के नशे में पीयू के गेट और जीएमएसएच-16 के बाहर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


यूटी पुलिस के एएसआई ने शराब के नशे में शराब के कारोबारी के  साथ मारपीट की और 100 नंबर कॅाल कर अपने अपहरण की ही सूचना दे दी। एएसआई के अपहरण की सूचना पाकर महकमे में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में अपहरण का मैसेज फ्लैश कर दिया गया। पीयू के गेट पर जब पुलिस पहुंची तो पाया एएआई वहां पर मौजूद है। एएसआई और शराब क ा ठेकेदार दोनों शराब के नशे में थे। दोनों एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे। बाद में पुलिस ने दोनों पर मारपीट का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन


वीरवार देर रात पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक पर यूटी पुलिस के एएसआई मोहिंदर सिंह ने कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया गया है। शराब ठेकेदार आजाद सिंह उसको जबरदस्ती कार में बैठाकर कहीं ले जा रहा है। पुलिस जब पीयू के गेट पर पहुंची तो पाया की एएसआई पुलिस की वर्दी में था। एएसआई और आजाद सिंह  दोनों शराब के नशे में थे और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शराब ठेकेदार आजाद सिंह का आरोप था कि एएसआई वर्दी का रौब दिखाते हुए उससे 50 हजार रुपये मांग रहा था। इस दौरान उसने उसके साथ मारपीट भी की और 100 नंबर पर झूठी अपहरण की कॉल कर दी। पहले तो पुलिस अपने मुलाजिम को बचाने में लगी रही।


आजाद सिंह का मेडिकल करवा दिया पर एएसआई का मेडिकल नही करवा रही थी। जब पत्रकार मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया और दोनों पर मारपीट की धारा लगाकर गिरफ्तार भी कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। एएसआई मोहिंदर सिंह ट्रैफिक पुलिस में तैनात है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed