फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunk woman made ruckus with woman police constable

नशे में धुत महिला ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Sat, 07 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 07 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
drunk woman made ruckus with woman police constable

मोहाली के फेज-11 में शुक्रवार शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब सीएम सिक्योरिटी से वापस आ रही दो महिला पुलिस मुलाजिमों से नशे में धुत एक महिला उलझ गई।

विज्ञापन


महिला ने उक्त महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। साथ ही उनकी वर्दी तक फाड़ दी। महिला पुलिसकर्मियों ने फेज-11 थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को कब्जे में लिया है। खबर लिखे जाने तक महिला को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था। थाना फेज-11 के एसएचओ सतवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि उक्त महिला के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके रवनीत कौर और सुखविंदर कौर ने बताया कि वह सीएम सिक्योरिटी में तैनात हैं। शाम को एक्टिवा पर जब वह फेज-11 स्थित कमांडो कांप्लेक्स आ रही थीं। फेज-11 के चौक पर उन्होंने एक महिला को सड़क पर दयनीय हालत में गिरे हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्टिवा रोककर महिला से गिरने का कारण पूछा। इसी बीच महिला ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट करने लगी। इस दौरान उक्त महिला ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही गाली गलौच भी की। इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। महिला ने उनसे भी गलत व्यवहार किया।

फिर उन्होंने फेज-11 के थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नशे में धुत महिला को बड़ी मुश्किल से काबू किया। महिला की पहचान हो गई। महिला की हालत को देखकर लग रहा था कि उसने खतरनाक नशा किया है।


हालांकि उसने कौन सा नशा किया है, उसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जिक्रयोग है कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले फेज-पांच में सामने आया था। जब नशे में टली युवती ने एक अकाली नेता की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह उनसे उलझ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed