फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket in punjab, police arrested ex-armyman

2 करोड़ रुपये की स्मैक समेत पूर्व फौजी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Sun, 30 Aug 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
drug racket in punjab, police arrested ex-armyman

सीआईए स्टाफ ने एक रिटायर्ड फौजी और उसके साथी को दो किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


फगवाड़ा के डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर पाल सिंह की अगुवाई में एक टीम, जिसमें एएसआई परमजीत सिंह भी शामिल थे, ने पुलिस गश्त के दौरान टी प्वाइंट जगपालपुर से रावलपिंडी रोड से आ रहे दो व्यक्तियों की शक के आधार पर तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान दोनों से एक-एक किलो स्मैक बरामद हुई। पहचान अरसे अली खान उर्फ मुन्ना पुत्र नक्शे अली वासी गांव ढक्कनी थाना फरीदपुर जिला बरेली यूपी और मोहम्मद सदाब पुत्र मोहम्मद अनीस वासी नरथल थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी जालंधर के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ढिल्लों के अनुसार स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अरसे अली खान ने पांच साल पहले ही फौज से रिटायरमेंट ली है और उसका दूसरा साथी जालंधर में सिलाई कढ़ाई का काम करता है।


सीआईए स्टाफ प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रावलपिंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed