फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket, drug smuggling, drug smuggling, crime, derabassi court, chandigarh NCB, chandigarh

एनसीबी ने चारों तस्करों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया

Sat, 14 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
 drug racket, drug smuggling, drug smuggling, crime, derabassi court, chandigarh NCB, chandigarh
आरोपी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। एनसीबी ने शुक्रवार सुबह तड़के चारों आरोपियों को तीन किलो चरस
विज्ञापन

के साथ गिरफ्तार किया था।

एनसीबी के चंडीगढ़ जोन के डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपियों को कुल्लू के पास भुंतर और दिल्ली ले जाकर जांच करनी है। एनसीबी के अनुसार, आरोपी भुंतर से ड्रग्स लेकर दिल्ली में बेचते
विज्ञापन

थे। एनसीबी को उम्मीद है कि दोनों जगहों से और ड्रग्स बरामद हो सकती है। एनसीबी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से इस बात का पता लगाया जाएगा कि वे कुल्लू में ड्रग्स किससे खरीदते थे और दिल्ली के अलावा कहां
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लाई करते थे।

यह था मामला
शुक्रवार सुबह तड़के चार बजे एनसीबी ने दिल्ली-अंबाला हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास बुद्धि सिंह, गंगा सिंह, भूपिंदर सिंह और यशपाल को गिरफ्तार किया था। एनीसीबी ने चारों से तीन किलो से ज्यादा चरस बरामद की थी।
चारों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहनेवाले हैं। यशपाल वोल्वो बस का ड्राइवर है। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह एक बस में थे जबकि उनका तीसरा साथी भूपिंदर सिंह यशपाल की बस में बैठा था। एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दप्पर टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाया था और जैसे ही बसें टोल पर रुकीं, आरोपियों को दबोच लिया गया। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो बुद्धि सिंह के बैग से सवा

किलोग्राम चरस बरामद हुई। बाकी चरस यशपाल की बस की लगेज स्टोरेज से बरामद हुई थी। आरोपी कुल्लू के भुंतर से चरस एक हजार से 1500 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से खरीदते थे। जिसे दिल्ली में 3 हजार रुपये प्रति दस
ग्राम के हिसाब से बेचते थे। चरस के खरीदारों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं। एनसीबी का कहना है कि आरोपी कई वर्षों से चरस की तस्करी कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed