{"_id":"578cde6f4f1c1b8075c4b554","slug":"drug-racket-drug-smuggling-akali-councillor-arrested-with-drugs-akali-leader-arrest-with-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम समेत पकड़ा गया अकाली पार्षद, पार्टी ने किया बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम समेत पकड़ा गया अकाली पार्षद, पार्टी ने किया बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा में अफीम के साथ अकाली पार्षद गिरफ्तार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले के दयालपुरा थाने की पुलिस ने बरनाला जिले के भदौड से वार्ड नंबर 5 के मौजूदा अकाली पार्षद हंसराज को साढे़ चार सौ ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना दयालपुरा के प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया कि रविवार देर शाम उनको सूचना मिली थी कि भदौड का अकाली पार्षद अफीम तस्करी करने का काम करता है। इसके तहत वह गांव जलाल के पास एक रजवाहे पर अफीम की सप्लाई करने आया हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर जब वहां छापामारी की गई तो अकाली पार्षद हंसराज से पूछताछ कर उसके हाथ में पकडे़ लिफाफे को चेक किया गया। उससे साढे़ चार सौ ग्राम अफीम बरामद की गई।
अकाली पार्षद को पार्टी ने किया बर्खास्त
मामला ध्यान में आने पर अकाली पार्षद को पार्टी ने तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। जिला बरनाला के अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह का कहना था कि नशा तस्करी करने वाले लोगों के साथ अकाली दल का कोई संबंध नहीं है। जहां तक अकाली पार्षद के नशा तस्करी में पकडे़ जाने की बात है तो पार्टी ने तुरंत उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कानून के तहत अपनी कार्रवाई करें।